रांची स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट को टेक्नीकल स्पोर्ट देगा यूनाइटेड किंगडम, जल्द आएगी टीम

रांची स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट को अब विदेशी इंजीनियरों का सहयोग भी मिलेगा। क्योंकि भारत सरकार की पहल पर यूनाइटेड किंगडम के अंतरराष्ट्रीय विकास विभाग और आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय की ओर से देश के छह स्मार्ट शहरों का चयन किया गया है। इसमें रांची को भी चयनित किया गया है। इसके अलावा भुवनेश्वर, पुणे, अमरावती, चंडीगढ़ और इंदौर का चयन किया गया है। इन शहरों को टेक्निकल असिस्टेंट देने के लिए एक्सपर्ट की टीम दी जाएगी। टेक्नीकल स्पोर्ट के लिए डिलॉइट कंपनी का चयन किया गया है। कंपनी के एक्सपर्ट जल्द ही रांची का निरीक्षण करेंगे।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

Comments

Popular posts from this blog