
एसटीएफ ने बाॅर्डर रेंज में सक्रिय हेरोइन तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। यह गिरोह मोगा की इंदू नाम की महिला चला रही है। इंदू इस समय फरीदकोट जेल में बंद है। पुलिस ने इंदू के साथी को 1 किलो हेरोइन समेत गिरफ्तार किया है। स्पेशल टास्क फोर्स बाॅर्डर रेंज के एआईजी रशपाल सिंह की मानें तो पुलिस को सूचना मिली कि दविंदर सिंह उर्फ लवली निवासी बरगाड़ी जिला फरीदकोट हाल निवासी मोगा और सतपाल सिंह निवासी गांव सिंहांवाला जिला मोगा और सतपाल की पत्नी सिरमजीत कौर उर्फ इंदू बड़े स्तर पर हेरोइन का धंधा कर रहे हैं।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Comments
Post a Comment