
आठनेर थाना क्षेत्र के जावरा गांव में गुरुवार को सुबह 10 बजे 28 वर्षीय महिला ने अपने तीन साल के मासूम बेटे को लेकर कुएं में कुदकर आत्महत्या कर ली। इससे पहले लोग उन्हें बचाने की कोशिश करते उनकी जान जा चुकी थी। आत्महत्या के कारणों खुलासा नहीं हो पाया है। आठनेर पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है। परिजनों से पुलिस ने चर्चा भी की, लेकिन आत्महत्या को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Comments
Post a Comment